फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ट्रेन के पायदान पर बैठे युवक की एड़ी कटी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रविवार को चलती ट्रेन के पायदान पर बैठे युवक के पैर की एड़ी ट्रेन और प्लेटफॉर्म की जद में आकर कट गई। सूचना पर पहुंचे डिप्टी एसएस ने युवक को प्राथमिक इलाज दिलाने के बाद मेडिकल भेज दिया।
विज्ञापन

हजरत निजामुद्दीन से चलकर यशवंतपुर जाने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार मऊरानीपुर के ग्राम भंडरा निवासी 22 वर्षीय प्रिंस दिल्ली में रहकर काम करता है। रविवार को वह ट्रेन के जनरल कोच के पायदान पर बैठकर यात्रा कर रहा था। ट्रेन जैसे ही झांसी स्टेशन पहुंची तो उसके बाएं पैर की एड़ी प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच में आकर कट गई। सहयात्रियों ने घटना की जानकारी रेलवे को दी तो डिप्टी एसएस एसके नरवरिया ने रेलवे चिकित्सक को बुलाकर युवक का प्राथमिक उपचार दिलाया लेकिन युवक का खून बंद नहीं हो रहा था। इसके बाद यात्री को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें