फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में दबंगों का कहर: पुलिस के सामने महिला को पीटा, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

Tue, 06 May 2025 01:38 PM IST
विवेक राजौरिया अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र में बाल देवी नामक महिला पर उसके ही प्लॉट पर कब्जा रोकने के दौरान दबंगों ने पुलिस की मौजूदगी में ही हमला कर दिया। घटना 1 मई की शाम हुई, जब तीन अराजक तत्वों ने महिला को पीटा और धमकाया। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन हमलावर बेखौफ होकर मारपीट करते रहे। पीड़िता का कहना है कि आरोपी लगातार धमका रहे हैं और उसे जान का खतरा है। न्याय की आस में बाल देवी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस के सामने महिला से मारपीट करते दबंग - फोटो : अमर उजला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 वीरांगना नगरी झांसी एक बार फिर शर्मसार हो उठी जब दबंगई की सारी हदें पार करते हुए कुछ अराजक तत्वों ने कानून की आंखों में धूल झोंकते हुए एक महिला पर जानलेवा हमला कर डाला—वो भी पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में। यह सनसनीखेज मामला जनपद झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पीड़िता बाल देवी पत्नी महेश कुमार ने अपने प्लॉट पर कब्जा बचाने की लड़ाई लड़ते हुए न केवल हिंसा झेली, बल्कि अब इंसाफ की दरकार में अधिकारियों के दरवाजे खटखटा रही है।

विज्ञापन




प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 मई की शाम बाल देवी अपने प्लॉट पर मौजूद थीं, तभी तीन दबंग वहां आ धमके। बिना किसी पूर्व विवाद के वे गाली-गलौच पर उतर आए और महिला को बेरहमी से पीटने लगे। भयभीत महिला ने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस सहायता मांगी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई, मगर हैरानी की बात यह रही कि दबंगों के हौसले इतने बुलंद थे कि वे पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही मारपीट करते रहे और फिर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि यह कोई पहली घटना नहीं है—आरोपित लगातार उसे फोन पर धमका रहे हैं और आसपास के लोगों के जरिए डराने-धमकाने का प्रयास भी कर रहे हैं। पीड़िता और उसका परिवार अब भय के साये में जी रहा है, और उसे अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है।
विज्ञापन


थक-हार कर बाल देवी ने अब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा है, जिसमें उसने आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की मांग की है। उसका साफ कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो स्थिति भयावह हो सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें