झांसी। पुलिस अधीक्षक रेलवे विपुल कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को यात्रियों के 17.35 लाख रुपये के गुम हुए 170 मोबाइल बरामद कर सौंपे। गुम हुए मोबाइल वापस मिलने पर यात्रियों ने खुशी जताई। एसपी ने बताया कि विभिन्न थानों में दर्ज मोबाइल गुमशुदगी की जांच कर सर्विलांस सेल प्रभारी बृजेंद्र सिंह व उनकी टीम ने मोबाइल बरामद किए हैं। संवाद