फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाना ही लक्ष्य : सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
- मऊरानीपुर के बड़़ागांव में जनपद स्तरीय किसान गोष्ठी व संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। ग्राम बड़ागांव में कृषि विभाग द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय किसान गोष्ठी व संवाद कार्यक्रम का आयोजन सांसद अनुराग शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुआ। इस दौरान सांसद ने कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजना का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सरकार आपके द्वार की नीति पर सरकार काम कर रही है ताकि समाज के हर अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। सांसद ने किसानों से विशेष रूप से अपील की कि वह अपना किसान आईडी कार्ड अवश्य बनवाने का संकल्प लें क्योंकि सभी सुविधाओं व योजनाओं का लाभ इसी कार्ड से मिलेगा। इस दौरान बताया गया कि झांसी-ललितपुर क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा व बुनियादी सुविधाओं के लिए डीबीटी के माध्यम से 370 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने किसानों और युवाओं को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के लिए अब बाहर नहीं भटकना पड़ेगा। वहीं, विधायक डॉ. रश्मि आर्य ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और देश की उन्नति किसानों की समृद्धि में ही निहित है। केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के जीवन स्तर को सुधारने और कृषि में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के लिए निरंतर अग्रसर है। जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने क्षेत्र में 1 करोड़ रुपये की लागत से अमृत सरोवर का निर्माण व पौधरोपण की जानकारी दी। इस मौके पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी की गई। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख आनंद सिंह परिहार, अरुण सिंह, छत्रपाल राजपूत, राजेंद्र सिंह चौहान, वीरेंद्र नायक, डॉ. अनिल राज, प्रवेश शर्मा, जयशंकर देवलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें