फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: प्रेमी से शादी करने पर अड़ी युवती ने पुलिस चौकी में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। प्रेमी से शादी करने की जिद लेकर एक युवती बिजौली पुलिस चौकी पर पहुंच गई। यहां उसने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने उसके परिजनों को भी बुला लिया लेकिन युवती उनके साथ जाने को राजी नहीं हुई। उसके परिजन भी शादी नहीं कराना चाहते थे। इस वजह से कई घंटे तक पुलिस चौकी में परिजनों के बीच पंचायत चलती रही। युवती ने खुद को बालिग बताते हुए शादी न होने पर जान देने की धमकी दी। युवती एवं उसके प्रेमी के बालिग होने की वजह से पुलिस ने दोनों को साथ जाने दिया।
विज्ञापन


थाना प्रेमनगर के बिजौली के काशीनगर निवासी युवती (20) एवं सैंयर गांव निवासी अभिषेक आपस में प्यार करते हैं। उनके बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर युवती के परिजन भड़क उठे। अलग बिरादरी होने से वह शादी के लिए राजी नहीं हो रहे थे। उन्होंने युवती की शादी दूसरी जगह जगह तय कर दी। युवती इस पर राजी नहीं थी। अपने परिवार के खिलाफ वह रविवार को बिजौली चौकी जा पहुंची। उसके हंगामा करने पर पुलिस ने प्रेमी समेत दोनों के परिजनों को बुला लिया। दोनों पक्षों के बीच घंटों पंचायत हुई। युवती के परिजन शादी के लिए राजी नहीं हुए। इस पर युवती भी उनके साथ जाने को राजी नहीं हुई। दोनों पक्षों के राजी न होने पर पुलिस ने युवती एवं प्रेमी को साथ जाने दिया। थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक दोनों बालिग थे। उन्होंने अपनी इच्छा से ओरछा में जाकर शादी रचा ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें