फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: प्रेमी के साथ पहुंची युवती ने स्पा सेंटर में की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। इलाहाबाद बैंक चौराहे के पास स्थित एक स्पा सेंटर में प्रेमी संग पहुंची युवती ने जमकर तोड़फोड़ की। वहां करीब 45 मिनट तक हंगामा होता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्पा सेंटर में युवती समेत दो युवक पहुंचे थे। आरोपियों ने कांच का गेट, टेबिल एवं टीवी सहित वहां रखा सामान तोड़ दिया। स्पा संचालक का कहना है कि युवती के साथ उसका पैसों के लेनदेन का लेकर कुछ विवाद है। इस वजह से दो दिन पहले वह अपने प्रेमी के साथ आई थी। उस दौरान भी युवती ने विवाद किया था। नवाबाद थाना प्रभारी संतोष अवस्थी का कहना है कि किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। जल्द ही स्पा सेंटरों का सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें