फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ममेरे भाई से शादी करने पर अड़ी युवती, थाने में चला हाई वोल्टेज ड्रामा

विज्ञापन
विज्ञापन
- काफी समझाने के बाद लड़की अपने घर चली गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूंछ। मंगलवार को थाना परिसर पूंछ में करीब एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम की एक युवती अपने ममेरे भाई से प्रेम कर बैठी। वह अपने प्रेमी भाई के साथ दिल्ली चली गई। काफी मनाने के बाद घर लौटी।
विज्ञापन

लड़की के बड़े भाई एवं बहन ने काफी समझाया। लेकिन वह ममेरे भाई के साथ शादी को लेकर अड़ी रही। लड़की के माता-पिता का निधन करीब दो वर्ष पहले बीमारी के चलते हो गया था। घर की सारी जिम्मेदारी बड़ा भाई ही देख रहा था। इसके अलावा वह दिल्ली में रहकर सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा है। मामला मंगलवार को पूंछ पुलिस के पास मामला पहुंचा। पुलिस ने लड़के एवं लड़की के परिजनों को बुलवाया। इसके बाद थाने में बैठकर दोनों पक्षों को सुना। लड़की के बड़े भाई एवं बहन ने घर की इज्जत, मान मर्यादा एवं परिवार का वास्ता देकर शादी न करने के लिए कहा, लेकिन लड़की अपने ममेरे भाई के साथ ही शादी एवं साथ रहने के लिए डटी रही। इसके अलावा घर की जमीन, जायदाद, जेवरात, नकदी आदि में भी बराबरी का हिस्सा मांगती रही। युवती का प्रेमी एवं उसके परिजन शादी करने के लिए तैयार हैं। दोनों बालिग हैं। पुलिस के समझाने के बाद लड़की अपने घर चली गई। लड़की के भाई एवं बहन ने लड़की से कोई वास्ता न रखने का प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें