झांसी। सीपरी बाजार के टंडन रोड निवासी युवती में फंदे से लटक कर जान दे दी। उसके सुसाइड करने की वजह परिजन नहीं बता सके हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
टंडन रोड निवासी विवेक तोमर की पुत्री दिव्यांशी तोमर (20) पढ़ाई करती थी। परिजन के मुताबिक बृहस्पतिवार रात वह अपने कमरे में फंदे से लटकी हुई थी। उसे फंदे से उतरकर परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सीपरी बाजार पुलिस भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक परिजन ने आत्महत्या की वजह नहीं बताई है। मामले की छानबीन कराई जा रही है। ब्यूरो