फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मल्लखंभ में पुलिसकर्मियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस लाइन में तीन दिवसीय अंतरजनपदीय प्रतियोगिता शुरू, आठ टीमों ने किया प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पुलिस लाइन में बारहवीं अंतरजनपदीय मल्लखंभ प्रतियोगिता शुरू हुई। कानपुर जोन के आठ जनपदों से आई पुलिस टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन हुई प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के करतब देख दर्शक स्तब्ध रह गए।
शुक्रवार को कानपुर जोन की तीन दिवसीय 12वीं अंतरजनपदीय मल्लखंभ प्रतियोगिता आयोजित हुई। कानपुर जोन के जनपद झांसी, जालौन, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, फतेहगढ़ सहित मेजबान ललितपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से एसपी ने परिचय लिया। इसके बाद पहले दिन व्यक्तिगत प्रतियोगिता शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने मल्लखंभ पर एक से बढ़कर एक करतब दिखाए। निर्णायक मंडल ने खिलाड़ियों के करतब और बैलेंस के आधार पर अंक दिए। पहले दिन व्यक्तिगत प्रतियोगिता पूरी हुई। प्रतिसार निरीक्षक जगदीश चंद्र ने बताया कि व्यक्तिगत प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी शनिवार को फाइनल में भाग लेंगे। शनिवार को सामूहिक प्रतियोगिता होगी, जिसमें टीमों के खिलाड़ी सामूहिक रूप से मल्लखंभ पर करतब दिखाएंगे। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, सभी क्षेत्राधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी मतलूब हुसैन सहित सभी जनपदों के टीम मैनेजर, कोच, खिलाड़ी मौजूद रहे।

मल्लखंभ प्रतियोगिता में कानपुर जोन के सभी जनपदों की पुलिस टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता 20 अक्तूबर तक चलेगी।
मोहम्मद मुश्ताक, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें