फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दिल्ली से लौटने के बाद युवती ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। दिल्ली से लौटने के बाद युवती ने मायके में जान दे दी। परिजनों के मुताबिक उसका पति के साथ विवाद हो गया था। इस वजह से वह ससुराल से चली आई थी।
मोंठ के वेदनगर मोहल्ला निवासी रुबीना (25) पत्नी इमरान मूल रूप से टोड़ी फतेहपुर की रहने वाली थी। पिता अब्दुल दो बेटों के साथ मोंठ में रहते हैं। परिजनों के मुताबिक रुबीना पति इमरान और दो बच्चों के साथ दिल्ली में रहती थी। कुछ दिन पहले उसका पति से विवाद हो गया था। इसके बाद रुबीना अपने गांव आकर रहने लगी। पति से विवाद के बाद वह गुमसुम रहती थी। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे रुबीना का बड़ा भाई किसी काम से बाहर गया था। घर में उसका छोटा भाई था। रुबीना ने सामान लाने के लिए उसे बाहर भेज दिया और कमरे में जाकर दुपट्टे के सहारे फंदे से झूल गई।
विज्ञापन

परिजनों के आने पर भी जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो उन लोगों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर उसका शव फंदे से लटका हुआ था। उसके पैर के नीचे छोटा सिलेंडर रखा हुआ था। थाना प्रभारी अशोक सिंह भी पहुंच गए। आसपास के लोगों से पुलिस ने पूछताछ की। 15 दिन पहले ही वह ससुराल से वापस आई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें