फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: डीएम के जनसंवाद की पहली शिकायत ही निकली झूठी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। डीएम गौरांग राठी रोजाना लंबित जन शिकायतों की सुनवाई करेंगे। तुरंत मौके पर मातहतों को भेजकर कार्रवाई कराएगी जाएगी। बृहस्पतिवार को इसकी शुरूआत हुई लेकिन, पहली ही शिकायत झूठी निकली। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने शिकायतकर्ता के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दे दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी की ओर से सबका सम्मान-जीवन आसान नाम से यह पहल शुरू की गई। कलेक्ट्रेट पहुंचे तहसील गरौठा के थाना ककरबई के कैरोखर गांव निवासी नसुल्ली ने बताया कि दो बार पत्थर गड्डी के बाद भी उसे उखाड़ दिया गया। डीएम ने तुरंत इसका परीक्षण कराया। इसमें शिकायत गलत निकली। छानबीन में मालूम चला कि शिकायतकर्ता के खिलाफ ककरबाई थाने में मामला दर्ज है, रंजिशन वह विपक्षी की शिकायत कर रहा था। जिलाधिकारी ने फटकार लगाते हुए शिकायतकर्ता के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान मजिस्ट्रेट आयुष सैनी, एडीएम अरुण कुमार गौड़, एसडीएम मनोज कुमार, आकाश रंजन समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें