फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर सफाई कंपनी के कामकाज पर जुर्माना लगाना पड़ा भारी, सीएचआई का स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे स्टेशन पर पिछले नौ साल से कार्यरत व यूनियन नेता मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक (सीएचआई) का आनन फानन में स्थानांतरण किया जाना चर्चा में बना हुआ है। पता चला है कि स्टेशन पर सफाई का काम संभालने वाली कंपनी के कामकाज से संतुष्ट न होने पर सीएचआई ने 12 सितंबर से 28 अक्तूबर के बीच करीब 32 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की संस्तुति की थी। इस कार्यवाही को लेकर रेल प्रशासन खुश नहीं था, जिसका खामियाजा उनको भुगतना पड़ा।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर 12 सितंबर से लखनऊ की किंग सिक्योरिटी सर्विस कंपनी सफाई का काम संभाल रही है। इस कंपनी को चार साल के लिए नौ करोड़ रुपये का ठेका दिया गया है। कंपनी के काम पर निगरानी रखने का मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक (स्टेशन) पीके जैन के पास था। उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही कंपनी को हर महीने भुगतान मिलता है।
सीएचई ने 12 सितंबर से 28 अक्तूबर के बीच रेल प्रशासन को जो रिपोर्ट सौंपी, उसमें ही करीब 32 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की संस्तुति कर दी। रिपोर्ट में बताया गया कि कंपनी को 25 मशीनें चलाने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन उसके पास 21 मशीनें ही हैं। सभी मशीनों से काम नहीं लिया जाता है। कर्मचारियों की संख्या सिर्फ कागजों में दिखाई जा रही है। कार्य के दौरान कर्मचारी कम रहते हैं। ऐसी ही तमाम कमियां गिनाईं गईं।
विज्ञापन

इस रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने सीएचआई की वित्तीय रिपोर्ट लगाने का अधिकार छीनकर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (स्टेशन) को सौंप दिया। तब से यह मामला गरमाया चल रहा था। यह मामला और न बिगड़ जाए। इस बात का ध्यान रखकर रेल प्रशासन ने सीएचआई का स्थानांतरण पश्चिमी रेलवे कॉलोनी में कर दिया गया। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सीएचआई का स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर किया गया है।
वीडियो जारी होने पर कराई सफाई
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर बने शौचालय का शनिवार को किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो में दिखाया गया कि शौचालय व गैलरी गंदगी से बजबजा रही है। शौचालय के आसपास तक यात्रियों का खड़ा होना दूभर हो रहा है। बदबू दूर आ रही है। इस वीडियो के वायरल होते ही कंपनी कर्मचारियों ने शौचालय में साफ-सफाई कर उसे दुरुस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें