फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गलत दवा खाने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रविवार को टहरौली के पथरेड़ी गांव निवासी थानसिंह (50) की गलत दवा खाने से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि हाथ-पैर में दर्द होने पर उन्होंने घर में रखी दवा खा ली थी। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनको मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि थान सिंह खेती किसानी करते थे। रविवार सुबह वह खेत की निगरानी करने गए थे। कुछ देर में ही लौट आए। बेटे रोहित से कहा कि हाथ-पैर में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा है। उनके पास दवा रखी थी। यह दवा खाकर वह आराम करने की बात कहकर लेट गए। कुछ देर बाद उनको बेचैनी होने लगी। हालत बिगड़ने पर आनन फानन उनको मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थानसिंह की एक बेटी कपूरी और एक बेटा रोहित है। दोनों की शादी हो चुकी है। पत्नी सुक्कन की 20 साल पहले मौत हो चुकी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें