फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पीएमश्री से संवरेगी आठ स्कूलों की सूरत, बनेंगे मॉडल स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। आठ स्कूलों का चयन पीएमश्री योजना के तहत हुआ है। इन स्कूलों में नवीनतम तकनीकी स्मार्ट कक्षा, खेल एवं आधुनिक ढांचा विकसित किया जाएगा। ये विद्यालय मॉडल विद्यालय बनाए जाएंगे।
पीएम श्री विद्यालय के रूप में विद्यालयों का चयन होने से इन विद्यालयों की तस्वीर बदल जाएगी और यहां पर कई बुनियादी सुविधाओं का निर्माण कराते हुए इन्हें मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। नवीनतम तकनीकी स्मार्ट कक्षा, खेल एवं आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर भी विकसित किया जाएगा। विद्यालय में सभी छात्रों के लिए एक सुरक्षित प्रोत्साहित करने वाले शैक्षिक वातावरण में सीखने एवं अलग अनुभव प्रदान करने वाली अच्छी ढांचा की व्यवस्था एवं समुचित साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। जबकि विद्यालयों में उपस्थिति बढ़ाने को लेकर बुनियादी साक्षरता, संख्या ज्ञान को भी प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जाएगा। जिससे विद्यालयों से ड्रॉप आउट में कमी लाई जा सके। चयनित विद्यालयों में केंद्र व राज्य सरकार से प्रतिवर्ष जल्द ही काम शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


इन विद्यालयों का हुआ चयन
ब्लॉक महरौनी अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज महरौनी, ब्लॉक बार अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज बार, ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम मनगुवां में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट, ब्लॉक तालबेहट अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय कंधारीकलां कंपोजिट, ब्लॉक मड़ावरा का उच्च प्राथमिक विद्यालय झरावटा कंपोजिट, ब्लॉक महरौनी का उच्च प्राथमिक विद्यालय डोंगराखुर्द कंपोजिट, ब्लॉक बिरधा अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय बालाबेहट कंपोजिट को पीएम श्री विद्यालय के रूप में चयनित किया गया है।
ग्रमाीणों में खुशी का माहौल
आठ विद्यालयों को पीएम श्री योजना के तहत चयन होने पर विद्यालयों के स्टाफ सहित गांव के लोगों में हर्ष व्याप्त है। ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम मनगुवां में संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट के पीएम श्री योजना में चयन होने से शनिवार को विद्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें स्कूल के बच्चे व शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित गांव के लोग, विद्यालय प्रबंधन समिति के लोग मौजूद रहे और अपनी खुशी जताकर बधाई दी।
विज्ञापन

-
जिले के आठ विद्यालय पीएम श्री योजना में चयनित हुए है। इन विद्यालयों में आधुनिक सुविधाएं प्रदान करते हुए मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ में मूलभूत सुविधाएं बेहतर की जाएगी
हरिकेश यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें