फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शत्रु संपत्ति की पैमाइश कर सीमांकन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोंठ। तहसील मोंठ क्षेत्र में शत्रु संपत्ति की पहचान, सुरक्षा और अभिलेखों के अनुसार उसकी वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए राजस्व विभाग व शत्रु संपत्ति शाखा लखनऊ की संयुक्त टीम ने कस्बा मदारगंज में चिह्नित चार गाटा संख्याओं की पैमाइश कर सीमांकन कराया। पैमाइश के दौरान चारों भूखंड मौके पर खाली और कब्जा मुक्त पाए गए। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
शासन के आदेश के अनुपालन में राजस्व विभाग और शत्रु संपत्ति शाखा लखनऊ की संयुक्त टीम ने चिह्नित भूमि का स्थलीय सर्वेक्षण किया। लखनऊ से आए सर्वेक्षक दिनेश कुमार की मौजूदगी में राजस्व अभिलेखों के आधार पर गाटा संख्याओं का मिलान किया गया। इस दौरान मोंठ तहसील के कानूनगो और लेखपालों की एक टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

संयुक्त टीम ने कस्बा मदारगंज स्थित चार गाटा संख्याओं की भूमि की पैमाइश की। राजस्व अभिलेखों के अनुसार, गाटा संख्या 122 मि० में 1.432 हेक्टेयर, गाटा संख्या 146 मि० में 0.016 हेक्टेयर, गाटा संख्या 201 मि० में 0.162 हेक्टेयर और गाटा संख्या 202 मि० में 0.053 हेक्टेयर भूमि दर्ज है। चारों गाटा संख्याओं का कुल रकबा 1.663 हेक्टेयर है।
पैमाइश के बाद भूमि की सीमाएं निर्धारित कर पत्थर लगवाए गए, जिससे संबंधित भूखंडों की पहचान स्पष्ट रहे और भविष्य में उनकी सीमाओं का निर्धारण करने में आसानी हो। मौके पर मिली स्थिति का विवरण संकलित कर नजरी नक्शा तैयार किया गया। इसके साथ ही पैमाइश और सीमांकन से संबंधित विस्तृत आख्या तैयार कर संबंधित अधिकारियों को भेजी गई।
0000
नीलामी की है तैयारी
शत्रु संपत्ति की खुली नीलामी की कार्रवाई शासन स्तर से की जानी है। इसी संबंध में शासन ने जिलाधिकारी के माध्यम से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। ऐसे में भूमि के रकबे का सत्यापन, सीमांकन और मौके की स्थिति का दस्तावेजीकरण आगे की प्रशासनिक प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण है। माना जा रहा है कि निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद चिह्नित शत्रु संपत्ति की खुली नीलामी कराई जा सकती है।
विज्ञापन

0000
शासन के आदेशानुसार शत्रु संपत्ति की पैमाइश कर उसका सीमांकन किया गया है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। आगे की कार्रवाई शासन स्तर से तय होगी। - ज्ञानेंद्र कुमार, तहसीलदार - मोंठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें