अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग ने बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सात दिन पहले उनको तेज रफ्तार ऑटो ने पीछे से टक्कर मार दी थी। उनका ग्वालियर में उपचार चल रहा था। झांसी लाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
बरुआसागर के बारेई गांव निवासी करन सिंह (62) पुत्र घासीराम खेती किसानी करते थे। परिजनों के मुताबिक, आठ मई को मजदूर लाने के लिए वह पैदल सरोल गांव जा रहे थे। बीच रास्ते में तेज गति से आ रही ऑटो ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको झांसी के निजी अस्पताल में एडमिट करवा गया। तीन दिन बाद ग्वालियर रेफर कर दिया। परिजन इलाज के लिए वापस झांसी लेकर आ रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई।