फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्सल ट्रेनों के परिचालन में मंडल रहा आगे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोविड-19 जैसी विपरीत परिस्थितियों में भी झांसी मंडल द्वारा जून माह में पिछले वर्ष की तुलना में 42 वैगन अधिक लोडिंग हुई। वहीं 0.04 मीट्रिक टन अधिक माल लोड किया गया। वहीं 126 पार्सल स्पेशल ट्रेनों का तेज रफ्तार से संचालन कर जीवन रक्षक दवाएं और आवश्यक वस्तुओं का कम समय में परिवहन करने में प्रयागराज जोन में सबसे आगे रहा।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर ने बताया कि कोविड काल के दौरान जून 2020 में मंडल में 381 वैगन लोडकर विभिन्न स्थानों पर भेजे थे। कोरोना की दूसरी लहर के बावजूद जून 2021 में रेलवे ने 42 वैगन की अधिक लोडिंग कर कम से कम समय में गंतव्य तक पहुंचाया। इसके लिए मालगाड़ियों को 62.2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया गया। इसी प्रकार स्पेशल ट्रेनों के परिचालन, रखरखाव और समय पालन में मंडल 94.57 प्रतिशत सफल रहा। जून में छह दिन ट्रेनों का परिचालन समयबद्धता को लेकर शत प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें