फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ‘12 सालों में जो विकास हुआ, वह झांकी है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है’

Sat, 20 Jun 2026 02:47 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। दीनदयाल सभागार में जनपद स्तरीय विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, विकास प्रदर्शनी और प्राकृतिक खेती कार्यशाला में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बुंदेलखंड को लेकर कहा कि 12 सालों में जो विकास हुआ है वह झांकी है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है। वर्तमान सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति के द्वार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि बुंदेलखंड में हर घर नल जल की तरह हर खेत में पानी पहुंचाना पीएम की प्राथमिकता है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से समाज के हर वर्ग का जीवन स्तर बेहतर हुआ है। किसान, महिला, युवा और निर्धन वर्ग की योजनाओं से लाभान्वित होकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 सालों में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन

सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि सभी प्राकृतिक खेती की ओर चलें तो निश्चय ही स्वस्थ रहेंगे और धन धान्य से परिपूर्ण भी होंगे। कहा कि सबसे ज्यादा बुंदेलखंड को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. अतीक अहमद ने कृषकों को सब्जियों की उन्नत और वैज्ञानिक खेती के संबंध में जानकारी दी।
चिरगांव के रमपुरा के प्रगतिशील किसान अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्राकृतिक खेती और गो-आधारित कृषि पद्धतियों को अपनाकर उनकी लागत में कमी और आय में वृद्धि हुई है। उनके साथ ही रमपुरा गांव के गुंचीलाल को प्राकृतिक खेती करने पर डिप्टी सीएम ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान सांसद अनुराग शर्मा, मेयर बिहारी लाल आर्य, एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, एमएलसी रमा निरंजन, सदर विधायक रवि शर्मा, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, गरौठा विधायक जवाहर राजपूत, मऊरानीपुर विधायक रश्मि आर्य, महानगर अध्यक्ष सुधीर सिंह, जिलाध्यक्ष ग्रामीण प्रदीप पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें