मोंठ। ग्राम लावन में बागपुरा मोहल्ले में जाने के लिए रास्ते पर बनी पुलिया पिछले दो साल से टूटी पड़ी है। जिस कारण ग्रामवासियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। करीब 10 परिवार गांव की बस्ती से लगभग 300 मीटर दूर बागपुरा मोहल्ले में रहते हैं लेकिन वहां आने जाने वाले रास्ते पर पड़ने वाले नाले पर बनी पुलिया 2 साल से भी ज्यादा समय से क्षतिग्रस्त है। जिस कारण लोगों को काफी चक्कर से घूमकर आना पड़ रहा है, बागपुरा मोहल्ले के निवासी लक्ष्मी कुशवाहा ने बताया कि उसकी लड़की की इसी माह 17 तारीख को बरात आनी है, लेकिन पुलिया का निर्माण न होने के कारण बहुत परेशानियां उठानी पड़ रही है। इस मामले में ग्राम प्रधान बृजमोहन जाटव ने बताया कि पुलिया का बजट पास हो चुका है और एस्टीमेट भी बन गया है, लेकिन मजदूर न मिलने के कारण उक्त पुलिया का निर्माण नहीं हो पा रहा है। संवाद