फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सज गए मां आदिशक्ति के दरबार... गूंजेगी जय-जयकार

Tue, 09 Apr 2024 02:09 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
- नव संवत्सर 2081 का भी होगा आगाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। महानगर में आज से देवी मां की जय-जयकार गूंजेगी। चैत्र नवरात्र शुरू होने के साथ ही देवी मंदिरों मेंं भोर से श्रद्धालु मां जगदंबा के दर्शनों के लिए उमड़ेंगे। शुभ मुहूर्त में घट स्थापना होगी और धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ होंगे। साथ ही नव संवत्सर 2081 भी मंगलवार से प्रारंभ होगा।
महानगर के अन्नपूर्णा माता मंदिर, पंचकुइयां मंदिर, कैमासन मंदिर, महाकाली मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर, लहर की देवी मंदिर सहित अन्य सभी मंदिरों में मां जगदंबा के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। मंदिरों में भजन-कीर्तन होंगे। धार्मिक अनुष्ठानों के लिए तैयारियां पूरी हो गईं हैं। ज्योतिषविद रजनी दीक्षित के अनुसार चैत्र नवरात्र की प्रतिपदा पर सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि व शुभ योग रहेगा। सुबह 8:29 बजे तक रेवती नक्षत्र, इसके पश्चात अश्विनी नक्षत्र शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर आचार्य सुबोध शास्त्री के अनुसार घट स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 7:32 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। उनके अनुसार मां दुर्गा अपने भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। पूजा अवसर पर घट स्थापना के साथ अखंड दीप प्रज्वलित करें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें