- जगह-जगह हो गए गड्ढे
संवाद न्यूज एजेंसी
ककरबई। ककरबई से हमीरपुर जिले को जोड़ने वाले बरमाइन संपर्क मार्ग की हालत खराब है। इससे बरमाइन, घटियारी, खरवांच सहित इस सड़क से गुजरने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 15 वर्ष पहले बनाए गए इस मार्ग पर विभाग द्वारा आज तक मरम्मत कार्य नहीं करवाया गया। 10 किमी लंबी इस सड़क के बीच में पड़ने वालीं सभी पुलियां क्षतिग्रस्त हैं। वहीं, सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। मार्ग के किनारे बारिश के पानी का सही निकास न होने के कारण कई जगहों पर गहरी-गहरी नालियां बन गई हैं। इसके कारण वाहनों को क्रॉसिंग में परेशानी होती है। ककरबई सहित क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बरमाइन संपर्क मार्ग की मरम्मत करवाने की मांग की है।