मोंठ। थाना क्षेत्र के ग्राम अमरा में शनिवार देर रात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर हजारों की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए। बताया जाता है कि रामकिशोर परिहार तथा उसकी पत्नी रामकली मकान के आगे वाले कमरे में सोये हुए थे। उनका पुत्र वीर सिंह अंदर के कमरे में पत्नी के साथ सो रहा रहा था। देर रात चोरों ने मकान के अंदर घुसकर कुंडी काटकर कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़ दिया। उसमें रखे करीब 70 हजार रुपये, दो सोने के मंगलसूत्र, दो जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी हाफ पेटी चोरी कर ले गए। सुबह परिजन जब जागे तो देखा कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से सामान गायब था। चोर कमरे का ताला भी साथ ले गए थे। डायल 112 पुलिस ओर मोंठ पुलिस को सूचना दी गई। मोंठ थाना प्रभारी सरिता मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। परिजनों से जानकारी लेकर घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। संवाद