फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जल निकासी के इंतजाम के बिना कोलोनाइजर ने बस दी कॉलोनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बिजौली में कोलोनाइजर ने बिना जल निकासी के इंतजाम के ही कॉलोनी बसा दी। हर बारिश में कॉलोनी के भीतर पानी भर जाता है। परेशान लोग नगर निगम में शिकायत दर्ज कराते हैं। शनिवार को नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने वहां पहुंचकर कॉलोनी का हाल देखा। कॉलोनी से पूछने पर मालूम चला कि जेडीए से भी मंजूरी नहीं ली गई। बिलौजी ताल का पानी भी ओवर फ्लो होकर यहां भरता है। कॉलोनी में कोई भी व्यवस्था पूर्वकालिक नहीं है। उन्होंने इस संबंध में जेडीए को भी पत्र भिजवाया है। इस दौरान मुख्य अभियंता राजवीर सिंह, अधिशासी अभियंता नीना सिंह, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. विनीत कुमार, सहायक अभियंता राम अवध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



इनसेट
यूपी स्टार्टअप नीति के अंतर्गत मिली मान्यता
झांसी। नगर निगम में संचालित हो रहे राइज इनक्यूबेशन सेंटर को उत्तर प्रदेश स्टार्टअप नीति के तहत अधिकारिक मान्यता प्राप्त हो गई। मान्यता मिलने से यहां चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशाला एवं स्टार्टअप गतिविधियों के आयोजन को वित्तीय सहायता मिल सकेगी। झांसी के स्टार्टअप्स को राज्य स्तर पर पहचान दिलाने, नवीन अवसरों के द्वार खोलने और स्थानीय नवाचारों को प्रोत्साहन देने का सशक्त माध्यम सिद्ध होगा। स्मार्ट सिटी सीईओ एवं नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने इसे महत्वपूर्ण कदम बताया। उनका कहना है कि इससे युवाओं को आगे आने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें