फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अस्पताल, थाना या रैन बसेरा का औचक निरीक्षण कर सकते हैं सीएम

Thu, 18 Jun 2026 02:16 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 जून को झांसी आगमन के दौरान रात में किसी सरकारी अस्पताल, थाना या फिर रैन बसेरा का औचक निरीक्षण कर सकते हैं। जलजीवन मिशन की किसी समूह पेयजल योजना का जायजा ले सकते हैं। इसके मद्देनजर प्रशासनिक अमला तैयारियों जुट गया है।
विज्ञापन

सीएम के आगमन के मद्देनजर शहर को चमकाने का काम भी शुरू हो गया है। डिवाइडरों पर रंगाई-पुताई की जा रही है। इसके अलावा बीकेडी से चित्रा चौराहा तक सीएम ग्रिड के तहत बन रही मॉडल सड़क के काम ने भी रफ्तार पकड़ ली है। इस सड़क का अधिकतर काम पूरा हो चुका है। संभावना जताई जा रही है कि सीएम इसका लोकार्पण भी कर सकते हैं। ऐसे में नगर आयुक्त आकांक्षा राणा ने बुधवार को नगर निगम के अधिकारियों के साथ सड़क के काम का जायजा लिया। साथ ही गांधी उद्यान के बगल के मैदान का भी उन्होंने निरीक्षण किया। यहां साफ-सफाई का काम भी नगर निगम की ओर से कराया जा रहा है। मौसम साफ रहने की स्थिति में इसी मैदान पर योग दिवस पर सीएम योग करेंगे।
चूंकि, 20 जून को सीएम रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में कर रहे हैं। ऐसे में रात में उनके औचक निरीक्षण करने की संभावना के मद्देनजर भी प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा हुआ है। चर्चा है कि सीएम जिला अस्पताल, महिला अस्पताल या फिर मेडिकल कॉलेज का औचक जायजा लेने के लिए जा सकते हैं। साथ ही वह किसी थाने या रैन बसेरा का भी औचक निरीक्षण कर सकते हैं। चूंकि, जल जीवन मिशन सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है। झांसी में 10 समूह पेयजल योजना चल रही है। ऐसे में सीएम के किसी भी परियोजना का निरीक्षण करने की भी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें