फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: झांसी में बढ़ने लगा गिद्धों का कुनबा, 40 से बढ़कर हुए 72

Thu, 29 Feb 2024 02:45 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। गिद्धों को बचाने के लिए वन विभाग द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का असर दिखाई देने लगा है। हाल ही में कराई गई गणना में जिले में गिद्धों की संख्या में पिछले साल के मुकाबले खासा इजाफा हुआ है। पिछले साल जिले में 40 गिद्ध थे, जो इस वर्ष बढ़कर 72 हाे गए हैं।
विज्ञापन

प्रकृति के सफाई कर्मचारी कहे जाने वाले गिद्धों की संख्या जिले में पिछले कई साल से लगातार घटती जा रही थी। इसकी मुख्य वजह पशुओं की दी जाने वाली दर्द निवारक दवा डिफ्लोफेनिक को माना जाता है। इस दवा का सेवन कर मरने वाले पशुओं का मांस खाने से गिद्ध का हृदय और किडनी काम करना बंद कर देती है। इससे गिद्ध की मौत हो जाती है। इसके चलते डिफ्लोफेनिक दवा को प्रतिबंधित कर दिया गया था। साथ ही गिद्धों को बचाने के लिए वन विभाग द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके चलते जिले में गिद्धों की संख्या में इजाफा हुआ है। प्रभागीय वन अधिकारी संजय कुमार मल्ल ने बताया कि जिले में गिद्धों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस बार 72 गिद्ध सामने आए हैं। सबसे अधिक गिद्ध मोंठ में मिले हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें