फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दावा खोखला, समय सीमा बीतने के बाद भी नहीं हो पाया बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। मेडिकल कॉलेज में बने 500 बेड के अस्पताल में पांच फरवरी तक बिजली कनेक्शन का दावा किया गया था, जो खोखला साबित हो गया। उपकरण न होने की वजह से यह दिक्कत आई है। उपकरण खरीदने के लिए अब टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है।

चार फरवरी को मंडलायुक्त ने अस्पताल का निरीक्षण कर समय से काम पूरा कर मार्च के प्रथम सप्ताह में बिल्डिंग हैंडओवर करने के निर्देश दिए थे लेकिन अभी तक बिजली कनेक्शन का काम ही पूरा नहीं हो पाया है। प्रधानाचार्य डॉ. मयंक सिंह ने बताया कि जीवनरक्षक उपकरणों की टेंडर प्रक्रिया चल रही है और जल्द आपूर्ति शुरू हो जाएगी। आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि बिजली विभाग के स्टोर में कनेक्शन में प्रयुक्त होने वाली उपकरण नहीं है। उपकरण आने और कनेक्शन देने में 10-15 दिन क समय लगेगा।
विज्ञापन




0-वर्जन

स्टोर में उपकरण न होने की वजह से कनेक्शन में समय लग रहा है। उपकरणों की आपूर्ति के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई है। आपूर्ति होने के बाद ही कनेक्शन करना संभव होगा। - रविंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, बिजली विभाग
विज्ञापन




0- जब तक बिजली का कनेक्शन नहीं होगा, एसी और ऑक्सीजन सिस्टम आदि का ट्रायल नहीं हो सकेगा। कनेक्शन के बाद ट्रायल के लिए कम से कम 15 दिन का समय चाहिए। - एसके अग्निहोत्री, इंजीनियर निर्माण निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें