फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की नौ घंटे गुल रही बिजली

Wed, 02 Sep 2015 11:21 PM IST
झांसी/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हंसारी पावर हाउस में बुधवार की सुबह हाइटेंशन लाइन के तार टूटने से शहर व आसपास देहात क्षेत्रों की बिजली नौ घंटे तक गुल रही।  रेलवे, कोर्ट, जिला अस्पताल आदि स्वतंत्र फीडरों का करंट भी गुल रहा। इसका असर जलापूर्ति पर भी पड़ा, जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह पौने सात बजे हंसारी पावर हाउस से भेल जाने वाली हाइटेंशन लाइन के तार टूटकर नीचे से निकल रहे रेलवे पुलिया नंबर नौ सब स्टेशन आदि फीडरों पर आ गिरे। इससे अन्य लाइनों के तार भी टूटकर जमीन पर गिर पड़े। इसके तुरंत बाद हंसारी सब स्टेशनों से जुड़े सभी सब स्टेशनों की लाइट को बंद कर दिया गया। रेलवे, कोर्ट, जिला अस्पताल, एमईएस आदि स्वतंत्र फीडर की भी लाइट बंद कर दी गई। तदुपरांत ट्रांसमिशन टीम ने मरम्मत कार्य शुरू किया। यह काम अपराह्न तीन बजे पूरा हो सका। इसके बाद शाम चार बजे तक सभी सब स्टेशनों की आपूर्ति को सामान्य कर दिया गया।  बिजली न आने के कारण पानी की टंकियों में पानी नहीं चढ़ सका। इस कारण लोगों को समय पर जलापूर्ति भी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें