फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पीले चावल देकर बरात के लिए नगरवासियों को किया आमंत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। महाराजा गंगाधर राव और महारानी लक्ष्मीबाई की 183वीं शादी की सालगिरह 19 मई को मनाई जाएगी। इसके लिए लक्ष्मी व्यायाम मंदिर से भव्य बरात और शोभायात्रा निकाली जाएगी। शनिवार को बरात में आमंत्रण के लिए महानगर के बाजारों में नगरवासियों को पीले चावल बांटे गए। इनमें सर्राफा बाजार, गंधीगर का टपरा, गणेश बाजार, मानिक चौक, बड़ा बाजार सहित प्रमुख बाजारों में व्यापारियों और नगरवासियों को पीले चावल देकर बरात व शोभायात्रा एवं सालगिरह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया।


बरात और शोभायात्रा 19 मई को शाम पांच बजे लक्ष्मी व्यायाम मंदिर से प्रारंभ होकर खंडेराव गेट, पंचकुइयां चौराहा, कोतवाली, सिंधी तिराहा, मानिक चौक, सर्राफा बाजार, गंधीगर का टपरा होते हुए गणेश मंदिर पहुंचेगी। आमंत्रण कार्यक्रम में गजानन खानवलकर, अरविंद ओझा, मनमोहन गेडा, पीयूष रावत, मोहन नेपाली, रवीश त्रिपाठी, रामकिशन निरंजन, उज्जवल देवधर, मुकेश सिंघल, मिलिंद देसाई, सुदर्शन शिवहरे, संजय तम्हनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बॉक्स ...

ये कार्यक्रम होंगे आयोजित...

- 18 मई को चित्रकला प्रतियोगिता सुबह 9 से 11 बजे तक आयोजित होगी। शाम 6 बजे मेहंदी एवं संगीत कार्यक्रम व 7:30 बजे चित्रकला प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण होगा।
- 19 मई को सायं 5 बजे टीका उपरांत बरात व शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें