फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: घर से खेलने निकला था बालक, तालाब में डूबकर हुई माैत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज

एरच। घर से खेलने निकले बालक की तालाब में डूबकर माैत हो गई। घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मोहल्ला तलैयापुरा निवासी खलील का आठ वर्षीय पुत्र तयब दोपहर तीन बजे घर से साइकिल लेकर खेलने के लिए निकला था। वह मोहल्ला कृष्णनगर में बने तालाब पर पहुंचा और वहां खेलते वक्त गिर कर गहरे पानी में डूब गया। तालाब के पास काम रही महिलाओं ने बच्चे को उतराता देख मदद के लिए शोर मचाया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची थाना प्रभारी निरीक्षक नीलेश कुमारी ने बच्चे को तालाब से निकलवाया और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भेज दिया गया। जहां से उसे मेडिकल काॅलेज झांसी रेफर कर दिया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। वह घर का अकेला चिराग था।
विज्ञापन


पंडित दीन दयाल उपाध्याय आदर्श योजना के तहत निर्माणधीन कृष्णा तालाब का सोनदर्यीकरण चल रहा है। उसे चार दिन पहले ही पूरी तरह से भरा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें