फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ‘15 दिन में स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप परिसर तैयार करें’

Wed, 08 Jul 2026 02:18 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण के सभागार में मंगलवार को निजी अस्पताल/ नर्सिंगहोम संचालकों के साथ बैठक हुई। जिन संस्थानों में स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण, पार्किंग व्यवस्था का अभाव, अग्निशमन अथवा विद्युत संबंधी कमियां मिली हैं, वो 15 दिन में परिसर को भवन निर्माण उप-नियम और स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप करना शुरू कर दें।
विज्ञापन

जेडीए उपाध्यक्ष हिमांशु गौतम ने सभी निजी अस्पताल/ नर्सिंगहोम संचालकों से कहा कि संस्थान का संचालन स्वीकृत मानचित्र और जेडीए की प्रचलित भवन उपविधियों के अनुरूप करें। प्रत्येक संस्थान में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था, अग्निशमन सुरक्षा उपकरण, विद्युत सुरक्षा मानकों का अनुपालन और जरूरी व्यवस्थाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध होनी चाहिए। नगर नियोजक को निर्देश दिए कि भवन उपवधियों की प्रति सीएमओ कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। अस्पताल संचालकों की ओर से सुझाव और जिज्ञासाएं भी प्रस्तुत की गईं, जिनका समाधान किया गया। बैठक में जेडीए सचिव गौरव शुक्ला, नगर नियोजक विजय सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें