फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: समधियाने गए बुजुर्ग का खेत में पड़ा मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। प्रेमनगर के बिजौली मोहल्ला निवासी हुकुम सिंह राजपूत (62) की समधियाने में मौत हो गई। उसका शव बबीना के पंचमपुरा मजरे में खेत पर मिला। पुलिस के मुताबिक शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। संभावना जताई जा रही है कि खुले आसमान के नीचे ठंड में सोने से उसकी जान गई। उधर, बुजुर्ग के परिजन रिश्तेदार पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

हुकुम सिंह के पुत्र की शादी कुछ साल पहले पंचमपुरा निवासी विजय सिंह की बेटी से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उनके बीच विवाद होने लगा। करीब एक महीने से बहू मायके में रह रही है। समझौता के लिए सोमवार को हुकुम सिंह पंचमपुरा पहुंचे थे। परिजनों ने बताया कि हुकुम सिंह ने रात में शराब पीने की इच्छा जताई। समधी के चचेरे भाई चंद्रशेखर के साथ शराब पीने के लिए गांव के बाहर खेत में जा पहुंचे। इसके बाद दोनों वहां सो गए। सुबह हुकुम जगाने पर नहीं उठे। माैके पर पहुंचे चंद्रशेखर और हुकुम के परिजनों के बीच हंगामा होने लगा। थाना प्रभारी जेपी पाल भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। थाना प्रभारी के मुताबिक हुकुम सिंह को कई बीमारियां थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें