फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बर्थ डे पार्टी में गए रेलकर्मी की सड़क पर मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। सीपरी बाजार के नंदनपुरा मोहल्ला निवासी डालचंद (58) पुत्र विश्वनाथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह रेलवे में नौकरी करते थे। रविवार रात मोहल्ले में आयोजित एक बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने की बात कहकर घर से निकले थे लेकिन घर से करीब दौ सौ मीटर दूर सड़क पर उनकी लाश मिली। हालांकि उनके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
झांसी रेल मंडल में क्लर्क पद पर तैनात डालचंद श्रीवास परिवार के साथ रहते थे। परिजनों ने बताया कि रविवार को अवकाश होने की वजह से वह घर में थे। शाम को मोहल्ले में बर्थ डे पार्टी थी। इसमें शामिल होने की बात कहकर रात करीब आठ बजे वह घर से निकले थे। कुछ देर में लौट आने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो घंटे बाद मोहल्ले के लोगों ने उनके शव मिलने की बात बताई। यह सुनकर परिवार के लोग वहां पहुंचे। सीपरी बाजार पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीपरी बाजार थाना प्रभारी विनोद मिश्रा का कहना है कि अटैक आने से मौत होने की आशंका है। अचानक से चक्कर आने से सिर के बल वह सड़क पर गिरे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही बात मालूम चल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें