फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चार दिन से लापता व्यक्ति का नाले में पड़ा मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ देर में आने की बात कहकर निकला था घर से मगर नहीं लौटा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। चार दिन से लापता व्यक्ति का शव बुधवार रात मोंठ में नाले में मिला। परिजन ने बताया कि लाश के पेट और पैर पर चोट के निशान है मगर उन्होंने किसी से भी रंजिश होने से इन्कार किया है। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोंठ थानांतर्गत करकोस निवासी रतनलाल ने बताया कि नारायण दास (55) उनका छोटा भाई है। वह खेती-किसानी करता था। 26 अप्रैल की शाम पशुओं के लिए भूसा लेकर घर आया। भूसा रखने के बाद वह कुछ देर में आने की बात कहकर चला गया मगर रात तक नहीं आया। बुधवार की देर शाम भैंस चराने वालों ने बताया कि कारकोस नाले में अज्ञात की लाश पड़ी है। पुलिस ने नाले से शव निकलवाया जिसकी शिनाख्त नारायण दास के रूप में हुई। रतनलाल ने बताया कि शव नाले में पड़े होने की वजह से फूल गया था। छाती और पैर में चोट की वजह से लाल बड़ा निशान था। हालांकि उन्होंने किसी से भी रंजिश होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें