फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सैन्य क्षेत्र में नाले में हत्या कर फेंका गया युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रविवार की सुबह रक्सा थाना इलाके में सैन्य क्षेत्र के नाले में निर्वस्त्र अवस्था में एक युवती का शव पड़ा मिला। युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवती की मौत चार-पांच दिन पहले होने का अनुमान जताया जा रहा है। युवती की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

रक्सा थाना इलाके में सैन्य क्षेत्र में काली माता का एक मंदिर है। आसपास के बैदोरा व रक्सा क्षेत्र के लोग हर रविवार की सुबह मंदिर में देवी के दर्शन करने जाते हैं। जबकि सप्ताह भर यह इलाका सूनसान पड़ा रहता है। रविवार की सुबह ग्रामीण मंदिर में दर्शन करने पहुंचे तो उन्हें यहां दुर्गंध आई। जब ग्रामीणों ने यहां-वहां नजर दौड़ाई तो उन्हें पहूज नदी से गुजरे पुराई नाले में एक युवती का शव निर्वस्त्र अवस्था में पड़ा मिला। शव उल्टा पड़ा हुआ था और उसमें जगह-जगह कीड़े लगे हुए थे। शरीर भी सड़ा-गला था।
शव से कुछ दूरी पर खून के निशान भी थे। शव मिलने की जानकारी होने पर बबीना व रक्सा पुलिस के साथ-साथ सेना की टीम भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन, पुलिस की कोशिशों के बाद भी शव शिनाख्त नहीं हो पाई। इसके बाद रक्सा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
विज्ञापन

मृतका की आयु 25-30 वर्ष आंकी गई है। उसके अविवाहित होने की संभावना जताई जा रही है। उसके दाएं पैर में काला धागा बंधा हुआ है। जबकि बाएं पैर पर छह अंगुुलियां हैं।
इस दौरान डीआईजी जोगेंद्र कुमार और एसएसपी राजेश एस ने घटनास्थल का जायजा लिया। रक्सा थानाध्यक्ष अरुण तिवारी ने बताया कि शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। शव चार-पांच दिन पुराना लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें