फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2047 तक पीएम, सीएम के लिए वैकेंसी नहीं : केशव

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। दीनदयाल सभागार में प्रभारी मतदाता सम्मेलन में रविवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2047 तक प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लिए वैकेंसी नहीं है। मगर विपक्षी दल बड़े-बड़े दावे करेंगे, इससे कुछ होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा का नारा है सबका साथ, सबका विकास। वहीं, सपा, बसपा, कांग्रेस का नारा है कुछ का साथ, कुछ का विकास। केशव ने कहा कि 15 सालों तक लगातार सपा, बसपा की सरकार ने शासन किया। मगर बुंदेलखंड के लिए कुछ नहीं किया। मगर नौ साल की मोदी और छह साल की योगी सरकार में बुंदेलखंड का दस गुना रफ्तार से विकास हुआ है। भाजपा की डबल इंजन सरकार में गरीब को उसका हक मिल रहा और प्रधानमंत्री दिल्ली से बटन दबाते हैं तो किसानों के खेत में पीएम सम्मान निधि का पैसा पहुंच जाता है। 80 करोड़ लोगों को नि:शुल्क राशन दिया जा रहा है। 2017 से पहले सपा सरकार में गुंडई होती थी। जब से कमल खिला है, तब से गुंडे भागे-भागे फिर रहे हैं। कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, झांसी प्रभारी संत विलास शिवहरे, सदर विधायक रवि शर्मा, गरौठा विधायक जवाहर राजपूत, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, एमएलसी रमा निरंजन, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा, पूर्व मंत्री बिहारी लाल आर्य, रामतीर्थ सिंघल, लखन कुशवाहा, अमित साहू, कंचन जायसवाल, विकास कुशवाहा, जयदेव पुरोहित, राघवेंद्र कुशवाहा, संतोष सोनी, सतीश कुशवाहा, मथुरा कुशवाहा, प्रमोद कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा, कुसुम कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, अमित कुशवाहा, पंकज कुशवाहा, प्रियांशु डे, शैलेंद्र प्रताप सिंह, सहजेंद्र बघेल मौजूद रहे।
विज्ञापन


छह साल पहले यूपी में बनते थे तमंचे, आज लड़ाकू विमान: सैनी
औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि सपा शासनकाल में कैराना में हर दूसरे, तीसरे घर पर लिखा होता था कि मेरा घर बिकाऊ। गुंडों के बल पर लोगोें का पलायन किया जा रहा था। यूपी में छह साल पहले तमंचे बनते थे और आम जन के सीने पर चलते थे। 2017 में यूपी में योगी सरकार बनने के बाद तस्वीर बदली। आज यहां लड़ाकू विमान बन रहे हैं और उत्तर प्रदेश सर्वोत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है।

संसद में काले कपड़े पहनकर आने वालों को न जिताएं
डिप्टी सीएम ने कहा कि कोर्ट से सजा होने के बाद राहुल गांधी की सदस्यता गई। अब कांग्रेसी ये माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री गलत कर रहे हैं। बोले कि संसद में काले कपड़े पहनकर आने वालों को संसद में जिताकर न भेजें। कहा कि जिन्होंने जनता का हक मारकर कमाया है, आज उनके यहां छापा पड़ने से दो-दो हजार की गड्डियां मिल रही हैं। इन छापों के विरोध में विपक्षी दल एक होकर कोर्ट गए। जब कांग्रेस की सरकार थी, तब उनके नेता संसद में कहते थे कि दिल्ली से एक रुपये भेजते हैं तो जरूरतमंद तक 15 पैसा पहुंचता है। आज प्रधानमंत्री दिल्ली से 27 लाख करोड़ रुपये भेजा है, वो पूरा लोगों के खाते में पहुंचा है। अगर सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकार होती तो 85 फीसदी पैसा इनके नेता खा गए होते। कोरोना महामारी में इनकी सरकार होती तो वैक्सीन का भी पैसा आम जन से वसूलते।
विज्ञापन


मुगलों के इतिहास का अंश हटना, तुष्टीकरण के युग का अंत
झांसी। एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम से मुगलों के इतिहास का अंश हटने पर विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा चिह्न कैसे हटाएंगे संंबंधी पूछे जा रहे सवाल पर केशव मौर्य ने कहा कि कुछ लोग तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। इससे तुष्टीकरण के युग का एक अंत हो गया है। वो विकास भवन में पत्रकारों से सवालों का जवाब दे रहे थे। एक सवाल के जवाब में बोले कि 2022 के चुनाव में सपा को भगवान परशुराम की याद आ गई थी। इस समय कांशीराम और डाॅ. भीमराव आंबेडकर याद आ रहे हैं। बोले कि डॉ. आंबेडकर का पंचतीर्थ भाजपा ने बनाया है। कुंभ के मेले के सफाई कर्मचारियों के पैर प्रधानमंत्री ने धुले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें