फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा पर हमले का आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोचिंग जा रही नाबालिग छात्रा पर ब्लेड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने का आरोपी अगले दिन मंगलवार को भी पुलिस के हाथ नहीं लग सका। जबकि, पुलिस की तीन टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जाती रही। आरोपी के परिवार के लोगों से भी पूछताछ जारी है, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली ही हैं। वहीं, पीड़िता की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली इलाके में सोमवार की शाम मुन्नालाल पावर हाउस के पास कोचिंग जा रही एक छात्रा पर सरे राह युवक ने हमला कर दिया था। युवक ने छात्रा के गले व चेहरे पर ब्लेड से कई वार किए थे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। छात्रा को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। उसे 31 टांके आए थे। छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई थी, जिसमें मंगलवार को मामूली सुधार आया। घटना के बाद से ही पुलिस की तीन टीमें आरोपी करारी निवासी दानिश उर्फ आरिफ की तलाश में जुट गईं थीं। मंगलवार को भी लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जाती रहीं। आरोपी की तलाश में पुलिस मध्य प्रदेश भी पहुंची। पूछताछ के लिए उसके परिवार के लोगों को भी उठाया गया है। सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है। लेकिन, अब तक आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है।
इकतरफा प्यार में दिया घटना को अंजाम
झांसी। सोमवार की देर रात छात्रा की मां ने थाना कोतवाली में तहरीर दी, जिसमें उन्होंने बताया कि इकतरफा प्यार में करारी निवासी दानिश उर्फ आरिफ ने उनकी बेटी पर जानलेवा हमला किया। साथ ही जातिसूचक शब्दों से अपमानित भी किया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

घायल छात्रा की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गईं हैं, जिनकी दबिशें लगातार जारी हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- शिवहरी मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें