सीसीटीवी में कैद थार चालक की करतूत
- फोटो : अमर उजाला
थाना प्रेमनगर क्षेत्र से थार चालक की ऐसी करतूत सामने आई है जिसकी तस्वीरें देखकर आपका दिल दहल जायेगा। एक थार सवार शख्स बेरहमी से बछड़े को गाड़ी से रौंदता हुआ निकल जाता है। इस दौरान बछड़ा बचने के लिए छटपटाने लगता है। लेकिन चालक का दिल नहीं पसीजता। हादसे के बाद बछड़े की मौत हो गई है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
थाना प्रेमनगर इलाके के पुलिया नंबर में रविवार देर रात की बताई जा रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है सड़क पर एक बछड़ा बैठा है। रात के अंधेरे में एक थार वहां से निकलती है। चालक बछड़े को बचा सकता था लेकिन उसने बचाने की कोशिश नहीं की और उसके ऊपर चढ़ता हुआ भाग गया।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है लोगों ने आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में थाना प्रभारी संत कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में है। काले रंग की थार से बछड़े को कुचला गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
देखें वीडियो