फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद, तहसीलदार की निंदा

Sun, 07 Jun 2015 12:06 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक हुई, जिसमें प्र्रदेश के विकास व किसानों की त्वरित मदद के लिए प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया गया। जबकि, निंदा प्रस्ताव पारित कर सपा सांसद पर धमकी का आरोप लगाने वाले तहसीलदार की बर्खास्तगी की मांग की गई।
विज्ञापन

खंडेराव गेट बाहर गांधी वाचनालय में हुई बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी नरेश उत्तम ने सभा के समक्ष तीन प्रस्ताव रखे। आजादी के बाद से अब तक प्रदेश का सबसे ज्यादा विकास करने तथा आपदा पीड़ित किसानों को सर्वाधिक व त्वरित मुआवजा उपलब्ध कराने पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दो धन्यवाद प्रस्ताव पारित किए। जबकि, सपा सांसद पर धमकाने का आरोप लगाने वाले तहसीलदार का निंदा प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। इस दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए नरेश उत्तम ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार में सिर्फ इतना फर्क है कि केंद्र सरकार सिर्फ वादे करती है, जबकि प्रदेश की सरकार वादे निभाना जानती है।
विशिष्ट अतिथि सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश की जनता के साथ विश्वासघात किया है। इस वादाखिलाफी का जवाब प्रदेश की जनता 2017 के विधानसभा चुनाव में देगी। सरकार की छवि धूमिल करने के लिए भाजपा षड्यंत्र रच रही है। विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने कहा कि सपा जाति - धर्म की नहीं, बल्कि विकास की राजनीति करती है। कम समय में सपा सरकार ने प्रदेश का भारी विकास किया है। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुदेश पटेल ने फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों से कहा कि वह अपनी - अपनी विधानसभा को मजबूत करने में पूरी ताकत लगा दें। इस दौरान छत्रपाल सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश पाल, जयप्रकाश आर्य, अजय सूद, नरेंद्र कुशवाहा, मीरा रायकवार आदि ने विचार प्रकट किए।
विज्ञापन

इस मौके पर रामनरेश यादव, संजय सोलंकी, जमील अहमद कुरैशी, रामेश्वर पटेल, हरदयाल फौजी, जनक सिंह गौर, कपूर सिंह यादव, सर्वजीत कोहली, प्रतिपाल सिंह, संतराम पेंटर, सलीम खानजादा, हरीश हासानी, रोहित पांडेय, जितेंद्र प्रजापति, संजय पाल, महेश कश्यप, रामस्वरूप पचौरी, योगेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। संचालन परमानंद कुशवाहा ने किया। आभार प्रवक्ता शकील खान ने जताया।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें