फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तेवर’ के ‘पहलवान’ बनाएंगे बुंदेलखंड में शॉर्ट फिल्म

विज्ञापन
film shooting - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। अभिनेता अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘तेवर’ में खलनायक  नरेश पहलवान की भूमिका निभाने वाले विनोद जयवंत जल्द ही बुंदेलखंड में दो शॉर्ट फिल्म बनाएंगे, जिसमें यहां के गीतकार और कलाकारों को काम करने का मौका दिया जाएगा। साथ ही जल्द ही रिलीज होने वाली एक्ट्रा ऑर्डिनरी जर्नी ऑफ फकीर, शेर, गन्स ऑफ बनारस और शूटर में वह खलनायक की भूमिका मेें नजर आएंगे। शुक्रवार को यह बात उन्होंने ‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में हुनरमंद कलाकारों की कमी नहीं है। बस यहां के कलाकारों को मुंबई में रास्ता दिखाने वाला कोई नहीं है। वह जल्द ही झांसी में एक्टिंग वर्कशॉप का आयोजन करेंगे, जिसमें कलाकारों को मार्ग दर्शन किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शामिल करने के उद्देश्य से बुंदेलखंड में शॉर्ट फिल्म तैयार कर रहा हूं। क्रिश्चियन होने के बाद भी मराठी परिवेश में पले बढ़े सागर निवासी विनोद जयवंत ने 1994 में रंगमंच (थियेटर) के जरिए अपनी एक्टिंग के हुनर को आगे बढ़ाना शुरू किया। मुंबई के पृथ्वी थियेटर के प्रसिद्ध डायरेक्टर मकरंद देशपांडे के साथ नाटक किए। 2001 में एक न्यूज चैनल के ब्लैक एंड व्हाइट विज्ञापन किए। 2003 में आई फिल्म ‘हनन’ के साथ उन्होंने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरूआत की। फिल्म के मुख्य अभिनेता मनोज बाजपेयी और सोनाली कुलकर्णी थे, जिसमें उन्होंने एक मुस्लिम खलनायक का किरदार निभाया। इसके बाद उन्होंने फिल्म केलकटा मेल, काल, डी, शिवा, शोले की रीमैक आरजीबी की आग, तेलुगु फिल्म जलसा और रुकडू में भी खलनायक की भूमिका अदा की। मराठी फिल्म ‘वक्रतुंड महाकाय’ अन्ना भाऊ का किरदार निभाया। सवा छह फीट की ऊंचाई होने के कारण उनको खलनायक की भूमिका में ही ज्यादा पसंद किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें