फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi : लाखों की टैक्स चोरी करके लाया जा रहा था तेंदू पत्ता, राजस्थान से बंगाल जा रहे थे ट्रक

Thu, 13 Oct 2022 01:27 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

अपर आयुक्त ग्रेड वन भानु प्रकाश मिश्र के मुताबिक राजस्थान से तेंदू पत्ता लादकर ट्रक बंगाल के लिए जा रहा था। यहां रक्सा हाइवे पर गाड़ी को रोककर कागजों की पड़ताल की गई। व्यवसायी के पास जीएसटी संबंधी कोई कागज नहीं था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में जीएसटी चुकाए बगैर तेंदू पत्ते को दूसरे राज्य ले जाते समय प्रवर्तन दल ने दो ट्रकों को रक्सा हाइवे पर पकड़ लिया। इनमें कई लाख रुपये का माल लदा हुआ था। आंकलन के बाद दस्ते ने व्यवसायी से करीब छह लाख रुपये जमा कराए। जुर्माना जमा कराने के बाद ट्रक को छोड़ दिया गया। 

 

अपर आयुक्त ग्रेड वन भानु प्रकाश मिश्र के मुताबिक राजस्थान से तेंदू पत्ता लादकर ट्रक बंगाल के लिए जा रहा था। यहां रक्सा हाइवे पर गाड़ी को रोककर कागजों की पड़ताल की गई। व्यवसायी के पास जीएसटी संबंधी कोई कागज नहीं था। दस्ते ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। व्यवसायी ने मौके पर आकर 3.60 लाख रुपये टैक्स चुकाया। इसी तरह तेंदू पत्ता लदा दूसरा ट्रक प्रभारी योगेंद्र कुमार की अगुवाई में प्रवर्तन दल ने पकड़ा। इसके पास भी कोई कागजात नहीं थे। दस्ते ने इससे करीब 2.40 लाख रुपये जमा कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें