फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंडर में खेल : चहेते को सिर्फ एक फीसदी कम दर पर मिला काम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। नगर निगम में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा होने के चलते कई टेंडर अक्सर 40 से 43 फीसदी कम दर पर उठते हैं, मगर निर्माण विभाग ने टेंडर में खेल करके एक फीसदी कम दर पर चहेते को टेंडर दिलवा दिया। इससे समझ आता है कि निविदा के जरिये काम लेने में किस तरह का खेल नगर निगम में चल रहा है।

बीते अप्रैल में निकले टेंडर में वार्ड 55 में सड़क और नाली निर्माण का कार्य 7,63,072 रुपये से कराया जाना था। 19 मई को दोपहर तीन बजे तक निविदा डालने की समय सीमा थी, मगर तय समय तक जब किसी फर्म ने टेंडर नहीं डाला और इसकी जानकारी निर्माण विभाग के स्टाफ को हुई तो 36 मिनट बाद बिना नगर आयुक्त की अनुमति लिए वेबसाइट पर शुद्धिपत्र डाल दिया गया। सिर्फ 24 घंटे के लिए तारीख बढ़ाई गई। फिर धड़ाधड़ तीन निविदाएं डाल दी गईं।
विज्ञापन




बताया गया कि एक फर्म ने महज एक फीसदी कम दर पर निविदा डाली है। जबकि, दो फर्मों ने 10-10 पैसे कम दर पर टेंडर डाले हैं। ऐसे में इस कार्य के लिए एक फीसदी कम दर पर टेंडर डालने वाली फर्म का चयन हो गया। शुक्रवार को टेंडर में खेल करने का ये मामला जब अमर उजाला में प्रकाशित हुआ तब नगर आयुक्त ने कार्रवाई करते हुए टेंडर निरस्त किया। साथ ही पूरे मामले की रिपोर्ट नगर आयुक्त से तलब कर ली।

वहीं, सूत्रों ने बताया कि नगर निगम में निकलने वाले उन टेंडरों में जिसमें सेटिंग नहीं हो पाती है, वो प्रतिस्पर्धा होने पर 40 से 43 फीसदी कम दर पर उठते हैं। जबकि, इतनी ज्यादा कम दर पर टेंडर मिलने से काम की गुणवत्ता भी प्रभावित होने की आशंका रहती है।
विज्ञापन




कल तक रिपोर्ट सौंप सकते हैं मुख्य अभियंता

72 निविदाओं में वार्ड 55 के काम के अलावा किसी और कार्य में भी तो नगर आयुक्त की बिना अनुमति के शुद्धिपत्र डालकर तारीख तो नहीं बढ़ाई गई, इसे लेकर नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता से आख्या मांगी है। मुख्य अभियंता कल तक रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंप सकते हैं। इसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें