फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस करोड़ के निर्माण कार्यों पर लगी मुहर

विज्ञापन
कमिश्नरी में आयोजित जेडीए की बैठक में मौजूद अधिकारी - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। शनिवार को कमिश्नरी कार्यालय में झांसी विकास प्राधिकरण की अवस्थापना समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में दस करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों पर अंतिम मुहर लगाई गई है। इस दौरान मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा की हीरोज ग्राउंड के निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में मेजर ध्यानचंद की कर्म स्थली हीरोज ग्राउंड को अधिक सुंदर व आकर्षित बनाने के लिए अस्सी लाख रुपये अतिरिक्त स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा फिल्टर चौराहा रेलवे क्रॉसिंग से गणेश चौराहा तक सड़क के दोनों ओर पांच सौ चवालीस मीटर में इंटर लाकिंग होगी। वहीं, गुमनावारा मुख्य मार्ग से पिछोर तक सड़क का चौड़ी होने के साथ ही नाली का निर्माण किया जाएगा। कार्य पर दो करोड़, उन्नीस लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। ग्वालियर मार्ग स्थित कुंज बिहारी मंदिर के पास
बी-मार्ट शोरूम से सामने स्पीड हाउस मुख्य मार्ग को जाने वाली दो सौ सत्तर मीटर सड़क पर मिट्टी भराई व इंटरलॉकिंग व टाइल्स लगाए जाएंगे। भोजला मंडी से केशवपुर तक आठ सौ अस्सी मीटर सड़क का चौड़ी होगी। मुक्ताकाशी मंच के पिछले हिस्से को छोटा कर क्राफ्ट मेला मैदान की ओर जाने वाली सड़क को चौड़ा किया जाएगा। शिवपुरी मार्ग से पाली पहाड़ी तक तीन सौ किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। राजगढ़ पीएसी गेट के सामने की सड़क को बनाया जाएगा। ऑफीसर्स कॉलोनी में निर्मित सड़क नालियों के निर्माण कार्य किए जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी आंद्रा वामसी, नगर आयुक्त अवनीश राय, जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित, जेडीए सचिव त्रिभुवन विश्वकर्मा के साथ ही जल निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें