फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सारमऊ में फिर शुरू हुआ अस्थायी सब रजिस्ट्रार कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के लिए एक बार फिर से अस्थायी सब रजिस्ट्रार कार्यालय मंगलवार को ग्राम सारमऊ में शुरू कर दिया गया। यहां चार काश्तकारों ने बीडा के पक्ष में अपनी जमीनों के बैनामे किए। देर शाम तक बैनामों की प्रक्रिया जारी रही।
बीडा के लिए जमीनों के बैनामों की शुरुआत ग्राम सारमऊ से हुई है। काश्तकारों को जमीनों के बैनामों के लिए पुरानी तहसील में स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय में न आना पड़े और गांव में ही उन्हें यह सुविधा मिल जाए, इसके लिए शुक्रवार को ग्राम सारमऊ के पंचायत भवन में अस्थायी सब रजिस्ट्रार कार्यालय शुरू किया गया था। लेकिन, पहले ही दिन तकनीकी दिक्कतों की वजह से यहां काम नहीं हो पाया था, जिसके चलते बाद में बैनामे सब रजिस्ट्रार दफ्तर में किए गए थे। सोमवार को भी सब रजिस्ट्रार कार्यालय में ही बैनामे हुए थे। लेकिन, मंगलवार को एडीएम वरुण कुमार पांडेय की देखरेख में एक बार फिर से ग्राम सारमऊ में अस्थायी सब रजिस्ट्रार कार्यालय शुरू कर दिया गया, जिसमें चार बैनामे भी हुए। इन बैनामों से निबंधन विभाग को 38 लाख रुपये स्टांप ड्यूटी व पांच लाख रुपये निबंधन शुल्क हासिल हुआ।
विज्ञापन

बता दें कि प्रशासन की योजना है कि बीडा के बैनामों के लिए दो-तीन गांवों के बीच में अस्थायी तौर पर सब रजिस्ट्रार दफ्तर खोल जाएगा, ताकि ग्रामीण आसानी से अपनी जमीन के बैनामे कर सकें।
विज्ञापन

0000000
किसान बाजार में तैयार हो रहा बीडा का कार्यालय
वर्तमान में बीडा का कार्यालय सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में संचालित किया जा रहा है। यहां से कार्यालय को मंडी के पास स्थित किसान बाजार में ले जाने की तैयारी है। यहां चार बड़े हॉल लिए गए हैं, जिनकी की रंग-रोगन, पार्टिशन, साज-सज्जा, फर्नीचर की व्यवस्था आदि का काम तेजी से जारी है। बीडा के विशेष कार्याधिकारी डा. लालकृष्ण ने बताया कि कार्यालय तैयार होने में एक सप्ताह का समय लग जाएगा। इसके बाद नए भवन में कार्यालय संचालित किया जाने लगेगा। बता दें कि किसान बाजार में भी अस्थायी तौर पर कार्यालय बनाया जा रहा है। बीडा के विकसित होने के बाद औद्योगिक शहर में ही इसका स्थायी कार्यालय बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें