फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शोहदे ने छेड़ा तो सैंडल देगा करंट का झटका

Wed, 14 Feb 2024 01:33 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। अब छेड़छाड़ करने पर शोहदों को महिला और छात्राओं का सैंडल करंट का झटका देगा। महिला सुरक्षा को लेकर मंडल के एक बाल वैज्ञानिक ने ऐसी वूमेन सेफ्टी डिवाइस तैयार की है, जो छेड़छाड़ की घटना होने पर शोहदों को सबक सिखाएगी। उरई के बालघर इंटर कॉलेज के छात्र पीयूष कुमार के इस प्रयोग की अधिकारियों और शिक्षकों ने सराहना की है।
छात्र पीयूष कुमार मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज में वूमेन सेफ्टी डिवाइस का मॉडल लेकर पहुंचे थे। छात्र पीयूष ने बताया कि महिलाओं और बेटियों से छेड़छाड़ के मामले आए दिन सामने आते हैं। अधिकांश महिलाएं छेड़छाड़ का विरोध नहीं कर पातीं। इसलिए उन्होंने सोचा कि क्यों न ऐसी कोई डिवाइस बनाई जाए जो महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा भी करे और शोहदों को सही सबक भी सिखाए। स्कूल के विज्ञान शिक्षक की मदद से उन्होंने वूमेन सेफ्टी डिवाइस तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीयूष बताते हैं कि उन्होंने डिवाइस को सैंडल में फिट किया है। छेड़छाड़ या कोई गलत हरकत होने पर महिलाओं को सैंडल में लगा बटन दबाना होगा और शोहदे को करंट का झटका लगेगा। उन्होंने सैंडल में ब्लूटूथ डिवाइस लगाने के साथ ही करंट को डीसी से एसी में बदलने वाला उपकरण लगाया है। पीयूष के मॉडल को विज्ञान प्रतियोगिता में काफी सराहा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें