फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में चोरी, भगवान के मुकुट व 20 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नवाबाद थाना इलाके में बीती रात चोरों ने एक मंदिर को निशाना बना डाला। ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए चोर भगवान के मुकुट, पोशाक व दान पेटी से रकम उड़ा ले गए। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

कचहरी चौराहे पास बस स्टैंड रोड पर शिव मंदिर स्थित है। मंदिर में शिवजी के अलावा अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां भी स्थापित हैं। बृहस्पतिवार की रात तकरीबन नौ बजे पुजारी पं. ध्रुव कुमार शर्मा मंदिर का चैनल बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार की सुबह आठ बजे मंदिर पहुंचने पर चैनल के ताले टूटे मिले। अंदर रखी अलमारी का भी ताला टूटा हुआ था, उसमें से चोर चांदी के लगभग दस तोला वजन के दो मुकुट चुरा ले गए। इसके अलावा भगवान की पोशाक भी गायब थीं। मंदिर में रखी दान पेटी का भी ताला टूटा मिला, उसमें रखे लगभग बीस हजार रुपये गायब थे। पुजारी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज के जरिये पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें