फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दान पत्र का दायरा बढ़ाने पर किया जा रहा विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार को प्रदेश के स्टांप एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लागू की गई दान पत्र योजना के उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं। सरकार इसका दायरा बढ़ाने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि दान पत्र योजना में महज पांच हजार रुपये के स्टांप पर अभिलेख पंजीकृत कराने की व्यवस्था है। इसके जरिये संपत्ति का हस्तांतरण रक्त संबंधियों के बीच ही किया जा सकता है। लेकिन, अब इसका दायरा बढ़ाकर योजना से अन्य करीबी संबंधियों को भी जोड़े जाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने ज्यादा से ज्यादा विभागीय कार्य डिजिटलाइज्ड करने की बात कही। साथ ही राजस्व वसूली का लक्ष्य शत-प्रतिशत हासिल करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सहायक महानिरीक्षक निबंधन प्रवीण सिंह समेत जनपद के सभी सब रजिस्ट्रार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें