फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

430 बदमाश रडार पर, एक नहीं दस थानेदार करेंगे पूछताछ

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : demo
विज्ञापन
 लॉकडाउन खुलने के बाद अपराध रोकने के लिए पुलिस ने जिले के बदमाशों पर शिकंजा कसने की कवायद शुरू कर दी है। जिले के 430 बदमाशों की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस ने नया प्लान तैयार किया है। बदमाशों की गतिविधि जानने के लिए एक नहीं शहर व देहात के पांच-पांच थानेदार पूछताछ कर जानकारी हासिल करेंगे।
विज्ञापन

24  मार्च से लॉकडाउन के बीच जिले में कोई बड़ा अपराध नहीं हुआ। लेकिन, लॉकडाउन  खुलने के बाद पुलिस को अब अपराधियों के सड़कों पर निकलकर अपराध का डर सताने लगा है। पुलिस ने अपराध को रोकने  व अपराधियों को दबोचने के लिए  खाका तैयार किया है। इसके लिए  जिले में शहर व देहात स्तर पर पांच-पांच थानेदारों की टीम गठित की है। जिले के ऐसे 430 बदमाशों को चिह्नित कर उनसे पूछताछ की तैयारी शुरू कर दी गई है। इन सभी बदमाशों से थानेदार अपने-अपने स्तर से पूछताछ करेंगे। साथ ही, लॉकडाउन के बीच वह कहां रहे और क्या गतिविधि रही, इन सब के लिए भी पूछताछ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें