फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बादलों की आवाजाही के बीच बढ़ गया तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
- अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रहा, उमस भरी गर्मी से लोग रहे परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बादलों की आवाजाही के बीच शुक्रवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 45.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा।
दो-तीन दिनों से बादलों की आवाजाही बनी हुई है। सूरज की तीखी धूप से लोगों को कुछ राहत मिली है। मगर उमस से हाल बेहाल है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया था। शुक्रवार को बादलों की आवाजाही के बीच तापमान साढ़े चार डिग्री सेल्सियस बढ़कर 45.6 डिग्री तक पहुंच गया। न्यूनतम पारा 31 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि आगामी चार-पांच दिनों में बादल छाए रहने की संभावना कम है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें