फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा रविवार

Mon, 01 Jan 2018 12:22 AM IST
amar ujala bureau
विज्ञापन
jhansi, weather news - फोटो : demo
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से सीजन का सबसे ठंडा दिन रविवार रहा। अधिकतम तापमान में भी शनिवार के मुकाबले ढाई डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। मौसम विभाग ने ठंड बढ़ने और कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार ही रविवार को तापमान में गिरावट आई गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार सुबह की शुरूआत हल्के कोहरे के साथ हुई। अधिकतम 21.5 और न्यूनतम 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में गिरावट आने से ठंडक बढ़ गई। धूप का असर कम रहने से दिन में भी ठंड लगती रही। शाम चार बजे के आसपास सूरज ढलते-ढलते ठंड में और इजाफा होता गया।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। आगे के दिनों में भी तापमान गिरने की संभावना जताई जा रही है। सुबह और रात को कोहरा भी छाया रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें