फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजस की तरह होगा महाकाल एक्सप्रेस का संचालन

विज्ञापन
महाकाल एक्सप्रेस। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
तेजस की तरह होगा महाकाल एक्सप्रेस का संचालन
विज्ञापन

झांसी। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम 16 फरवरी से तेजस एक्सप्रेस की तरह वाराणसी से इंदौर के बीच काशी महाकाल एक्सप्रेस का संचालन शुरू करने जा रहा है। 20 फरवरी से इस ट्रेन का नियमित संचालन होगा। यह ट्रेन दो दिन लखनऊ-कानपुर और एक दिन इलाहाबाद होकर आएगी। ट्रेन में तेजस एक्सप्रेस की तरह की यात्रियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन

इसमें ट्रेन नंबर 82401 वाराणसी से मंगलवार व बृहस्पतिवार को दोपहर 2.45 बजे और 82402 इंदौर से बृहस्पतिवार व शनिवार को सुबह 10.55 बजे चलेगी। इन दोनों ट्रेनों का संचालन वाया लखनऊ- कानपुर होगा। इसी तरह गाड़ी नंबर 82403 वाराणसी से प्रत्येक रविवार को दोपहर 3.15 बजे और 82404 इंदौर से प्रत्येक सोमवार को सुबह 10.55 बजे चलेगी। यह गाड़ी वाराणसी से वाया इलाहाबाद, कानपुर होकर आएगी। उक्त ट्रेनों को लखनऊ, कानपुर, झांसी, बीना, संत ह्दयराम नगर व उज्जैन स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। वाराणसी से आने वाली ट्रेन झांसी रात 1.32 बजे और इंदौर से आने वाली ट्रेन शाम 6.50 बजे आएगी। इस ट्रेन में यात्रियों के लिए 15 थर्ड एसी कोच लगेंगे। पैंट्रीकार की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें